मोहनपुर प्रखंड में शनिवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख कमलकांत राय ने की। बीडीओ निगम झा, सीओ भाग्यश्री राज, मुखिया सुधाकर राय समेत कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने संजीव कुमार के कार्यकाल की सराहना की।