आंती थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरी की यह घटना 5 सितंबर की रात घटी। धर्मेंद्र कुमार शर्मा के घर से 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर और नगदी चोरी हो गई। वहीं सुमंत कुमार के घर से भी लाखों रुपये की संपत्ति गायब हो गई। चोरी का पता अगली सुबह तब चला जब लोग नींद से जागे। सूचना मिलते ही आंती पुलिस मौके पर पहुंची।