गंगा में आई बाढ़ ने नगर पंचायत शमशाबाद क्षेत्र को भी चपेट में ले लिया है।मोहल्ला अकबरपुर दामोदर में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।चौमुखी महादेव मंदिर के पास स्थित कान्हा गौशाला में भी बाढ़ का पानी भर गया है।कई घरों में पानी भरने से लोग ट्रैक्टर ट्रालियों या छतों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। जैतपुर के पर्वत सिंह ने जानकारी दी है।