पलवल के हथीन उपमंडल में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कानौली गांव निवासी अशोक के रूप में हुई है। अशोक की पत्नी कविता ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कविता की शिकायत के अनुसार अशोक ने हुकुम लाल के खेतों में काम किया था। वह मजदूरी मांगने गया था आरोप है। कि हुक्म लाल ने जाति सूचक गालियां दी।