सशस्त्र सीमा बल के रानीखेत स्थित सीमांत मुख्यालय में शुक्रवार को देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महानिरीक्षक अमित कुमार ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद उन्होंने सीमांत मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा अधिकारियों व जवानों को संबोधित किया।