आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की देरशाम छह बजे जानकारी देते हुए बताया कि मृतका नंदनी की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना अलीगंज के गांव पटपरागंज से पंकज के साथ हुई थी।मायके पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।