कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया,जो उनके द्वारा गोद लिया गया है।इस दौरान उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल भी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने विद्यालय परिसर की स्थिति का जायजा लिया,जहां अव्यवस्था और साफ-सफाई की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की सुधार के निर्देश दिए