बड़लियास थाना कस्बे में खेत पर कार्य करते समय कल शनिवार सुबह उपसरपंच सत्यनारायण सोनी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी । मौत की सूचना जैसे ही परिजन को मिली तो पत्नी और बेटे सदमे में अचेत हो गए, घायल अवस्था में पत्नी और बेटे को बड़लियास चिकित्सालय ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया । जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई