Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 5, 2025
लौहनगरी जमशेदपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे जोश और शानो-शौकत से मनाया गया। मौलाना जिया उल मुस्तफा ने 2:00 बजे बताया कि सरकार की आमद मरहबा की गूंज के बीच मानगो गांधी मैदान से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान तक पहुंचा। हजारों अकीदतमंद नए कपड़ों और इत्र की खुशबू से मोअत्तर थे।