नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बुधवार 3 बजे निगम मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठवाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शुरुआत न होने पर निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था समय पर शुरू नहीं हुई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।