रुड़की में बोट क्लब के पास स्थित प्रशासनिक भवन में आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार की जानकारी दी है। बताया गया कि नगला इमरती गांव निवासी अमित त्यागी को संगठन का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर संगठन के किसान और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे है।