गुमला को खेल नगरी रूप में जाना जाता है। सुदूरवर्ती क्षेत्र के कई खिलाड़ियों को राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। अंडर 15 स्टेट कैंप के लिए चार लड़कियों का गुमला से सेलेक्शन हुआ है। जिनमें श्वेता कुमारी, संगीता कुमारी, बिंदेश्वरी कुमारी और अलीशा तिर्की शामिल है। इनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल का प्रदर्शन करना है।