महरौनी। विकासखंड महरौनी के ग्राम साडूमल में आज 11 सितंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे खेत में फसल काटते समय जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम साडूमल निवासी राजकुमारी कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया।