देवरिया के बरहज क्षेत्र में सरयू नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए किसानों की कई एकड़ हरी-भरी फसल अपने में समाहित कर ली। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से कटान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नदी किनारे के किसान परेशान हैं और अपनी मेहनत की फसल को यूं बहते देख असहाय महसूस कर रहे हैं। वीडियो देखकर ही इस रौद्र रूप का अंदाजा लगाया जा सकता है।