गुमला पालकोट रोड स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बरपाठ गुरदरी निवासी 30 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही उसका 5 वर्ष का पुत्र आयुष चोराठ घायल हो गया। शुक्रवार की पिता पुत्र गणेशपुर डीपा एक रिश्तेदार के यहां गए थे। जहां से दोनों पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया।