सदर ब्लाक के पड़या गांव के सिवान में बाढ़ के त्रासदी से लगभग 1000 बीघा धान की फसल प्रभावित हो गई है। वहीं सड़कों पर भी पानी लगा हुआ है। गांव के किसानों ने बताया कि चंद्रप्रभा तथा गड़ई नदी के ऊफान के कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति है। किसानों ने मु शआयजे को लेकर मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम दिव्या ओझा ने शुक्रवार सुबह बताया कि किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।