राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान केरखेड़ा निवासी शक्तिसिंह (33) पुत्र पप्पू सिंह पंवार के रूप में हुई है।