अयोध्या में सरयू नदी की प्रलयंकारी बाढ़ ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। पिपरी संग्राम गांव के लोगों ने बताया कि उनके घर वर्षों पहले बाढ़ में कटकर नदी में समा गए है। मजबूरी वश इन परिवारों ने नदी की दो धाराओं के बीच टापू जैसे बने स्थान पर फूस का घर डालकर जिंदगी गुजार रहे है। शुक्रवार को बच्चों का नाव से सरयू नदी पार करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।