रामगंजमंडी के नेशनल हाईवे 52 पर जालिम पूरा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में झालावाड़ से कोटा जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दौरान कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से सीकर निवासी हनुमान पुत्र कालूराम और राजाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही हेमराज ओर श्रवण गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें झालावाड़ रेफर किया गया।