शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सदर विधायक तार किशोर प्रसाद हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस कर्मचारी से मिलने पहुंचे। जहां विधायक ने एंबुलेंस कर्मचारी से मिलकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कर्मचारियों को आश्वासन दिया। बता दे की आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं।