रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में आज भाजपा के ढंडेरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल और भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जसबीर पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते भाजपा के दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। इस मारपीट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास पाल घायल हो गए है। जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर कार्यवाही की मांग की है।