कुडू प्रखंड के सभागार में गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रदान संस्था द्वारा किया गया। कार्यशाला की शुरुआत प्रखंड प्रमुख ने की, जिन्होंने रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान पर चर्चा करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के सुझाव दिए।