इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में, करीब 100 बंदरों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी बंदरों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर से दूर ले जाकर छोड़ा गया है। इस कार्रवाई से अस्पताल में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।वन विभाग और नगर पालिका ने एक संयुक्त अभियान चलाया। बताया गया अस्पताल परिसर में बंदरों के बड़े झुंड के कारण लोग काफी परेशान थे।