गोपालपुर गांव में नाली बहाने के उपजे विवाद में एक वृद्ध और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला हीरामुनी देवी ने बताया कि दो दिनों से फेकन पासवान हमारे मुख्य दरवाजे के रास्ते पर अपने घर की नाली बहा रहे थे। घर के रास्ते को कुदाल से काटकर उन्होंने नाली बहाने का रास्ता बना लिया था।