पीपरा प्रखंड में भाजपाइयो ने शुक्रवार के शाम 3 बजे राज्य की सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन की नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन किया। आक्रोश रैली की अध्यक्षता कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विजय प्रजापति ने किया। रैली में कार्यक्रम प्रभारी प्रेमतोष कुमार सिंह, मधु लता रानी, जिला कार्य समिति सदस्य लाल बहादुर सिंह सहित कई लोग शामिल थे।