लक्ष्मणगढ़ के काछवा गांव के पास बुधवार देर रात एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण कार में आग लगने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों लोग शादी समारोह से भाग लेकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।