गुरुवार दिन के 2:00 बजे मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय ने मधुबनी शहर स्थित शिवगंगा उच्च विद्यालय का जायजा लिया। इस दौरान शिव गंगा उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापिका से मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने मुलाकात किया। साथ में शिवगंगा उच्च विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।