हरदा में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दावा किया कि सड़क न बनने से नाराज 75 ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दावे पर आज 11 सितंबर शाम 5 बजे गुरुवार को विधायक डॉ. आर के दोगने ने प्रेसवार्ता में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री झूठा दावा कर रहे हैं।