कर्वी के लोढ़वारा में बीते शुक्रवार की सुबह 11 बजे रिश्तेदारों ने दंपति नोखेलाल और उसकी पत्नी सुमन निवासी नांदी तौरा के साथ मारपीट की है। घायल अनोखेलाल ने आज शनिवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है, और बताया कि वह कर्वी के लोढ़वारा अपने साढू गोविंद को देखने गया था। वहीं पुलिस ने दोनों पति-पत्नी का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराया है।