Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 27, 2025
पुलिस ने छोटा गोविंदपुर में फर्जी कंपनियों ग्लेज इंडिया, राधा इंटरप्राइजेज और रायल हेल्थ इंडिया का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को 3 बजे बताया कि कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी की शिकायत की जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि कंपनी ने कई कर्मचारियों को बंधक बना रखा है। इसके बाद छोटा गोविंदपुर इलाके में कई किराए के मकानों में छापामारी की।