कुल्लू जिला मुख्यालय में सुबह भूस्खलन की चपेट में एक महिला और एक पुरुष आया जिसमें महिला की मौत हुई है। जबकि पुरुष घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस होमगार्ड व स्थानीय लोगों ने भूस्खलन में दबी महिला को रेस्क्यू करने के लिए कड़ी मशक्कत की और उसके बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।