कुशवाहा समाज ने अपने आराध्य देव भगवान श्री लवकुश का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया। जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रविवार दोपहर 12:00 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर मोतीनगर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में भगवान लव कुश, भगवान श्री राम,भगवान भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।