चतरा सदर पुलिस ने अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर गुरुवार के चार बजे जागरूकता अभियान चलाया।जागरूकता अभियान सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।इस दौरान लोगों को अफीम की खेती नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इससे होने वाले नुकसान व कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। मौके पर सशस्त्र बल के जवान के साथ-साथ ग्रामीण मौजूद थे।