गुरुवार की दोपहर 1 बजे से भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मुद्दा आत्मा के परियोजना उपनिदेशक शशिकांत झा एवं लेखपाल प्रभाकर कुमार को हटाने का मांग था। धरना का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने बताया कि आत्मा के उप परियोजना निदेशक और लेखपाल जो संविदा पर नियोजित अस्थाई कर्मी है। इनके द्वारा आत्मा को लूट खसोट का अड्डा बना दिया गया है।