फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना के बबई गांव में सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे अचानक रीषू कुशवाहा की घर की एक दीवार गिर गई। जिसमे रीषू कुशवाहा की 4 वर्षी पुत्री सौम्या देवी तथा पड़ोसी चंद्रभान का 12 वर्षीय पुत्र शिव गोविंद गंभीर घायल हो गए। दीवार गिरने से रीषू कुशवाहा की दो बकरियों की मौत हो गई। घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।