शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड की आराध्य देवी श्री नंदा देवी लोकजात यात्रा का आज विधि विधान से विश्व प्रसिद्ध बैदिनी और बालपाटा बुग्याल में समापन हो गया। मां नंदा देवी राजराजेश्वरी की डोली आज सुबह गैरोली पातल विरान जंगल से वेदनी बुग्याल पहुंची। मां नंदा का स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर स्वागत किया। मां नंदा को आज हिमालय को उनके ससुराल को विदाई दी गई।