डिप्टी विनय चौधरी ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाने के केस में एजेंट सेवालाल भाबोर को गिरफ्तार कर लिया। तृतीय श्रेणी शिक्षिका प्रतापगढ़ के तिलक नगर निवासी हाल शास्त्री नगर हाउसिंग बोर्ड बांसवाड़ा सविता डॉडियार और उसके पति प्रवीण मालवीया को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।