बांका जीएनएम नर्सिंग स्कूल के रसोई में मंगलवार करीब 6.30 बजे गर्म तेल की चपेट में आने से रसोईया गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मेस में काम कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गर्म तेल में जाकर गिर गया। जख्मी अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।