विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आगामी 28 सितंबर को खूबसूरत अरावली पहाड़ियों में एक रोमांचक ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन निगम के जोन प्रमुख हरविंदर यादव ने दी जानकारी।