13 अक्टूबर को 220 केवी विधुत उपकेंद्र नैहरियां में परीक्षण और मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक 132केवी विधुत उपकेंद्र गगरेट के तहत विभिन्न क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। शुक्रवार दोपहर 3 बजे विधुत बोर्ड सहायक अभियंता गगरेट अभिलाषा कुमार ने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।