व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर तथा जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।