विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का करने का मामला राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति का देहांत करीब 7-8 वर्ष पूर्व हो चुका है। उसका पड़ोसी उसे पेंशन दिलाने के बहाने से बहला-फुसलाकर दो साल पहले अपने साथ ले गया और उसके के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो बनाई।