रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा 2 साल से फरार चल रही एक महिला वारंटी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह महिला वारंटी देह व्यापार के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस के द्वारा महिला पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।