आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संपतचक प्रखंड में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाल गया।यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि हमारी अस्मिता, आत्म सम्मान और आजादी के संघर्ष का प्रतीक है।