रायपुरा मुहल्ला में एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली है। घटना की जानकारी होते ही महिला के मायके वालों ने तत्काल फतुहा पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि महिला शव जमीन पर पड़ा है। तथा गले पर दबाव का निशान है। मृत महिला राघोपुर दियारा के श्याम चंद गांव निवासी अरविंद राय की पुत्री शोभा कुमारी है।