मध्य प्रदेश में अब इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे इंदौर से महाकाल की नगरी तक यात्रा का एक नया विकल्प खुल जाएगा। इस योजना को 2028 सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रखा गया है। उस समय यह बहुत उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हाल ही में मेट्रो को लेकर चर्चा हुई।