रामनगर तहसील अंतर्गत दुर्गापुर टेप सिपाह गोविंद पूर्व सहित कई जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंचा। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे रास्ते पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। दुर्गापुर के मिनी सचिवालय के पास रोड पर पानी भर जाने से काफी ज्यादा समस्या हो रही है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।