तहसील क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर में खेलते समय गेंद निकालने के लिए पानी में गया किशोर डूब गया। वही अचानक किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को बेनीपुर निवासी किशोर अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गेंद पानी में चली गई वहीं गेंद को निकालने के लिए किशोर गया जिसके चलते किशोर पानी में डूब गया।