रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुभकामनाएं देते हैं साथ ही यह भी उम्मीद करते हैं कि चुनाव के दौरान भाजपा पार्टी ने जो वायदे किए थे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई है।