काली नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गुरुवार को कन्नौज सदर विधायक और मंत्री असीम अरुण ने जुकैया गांव का निरीक्षण किया। गांव में लोगों के घरों तक मंत्री पहुंचे और उनकी समस्याओं का जाना। मंत्री असीम अरुण के साथ सरकारी अधिकारियों को टीम थी जिनको ग्रामीणों की मदद के निर्देश दिए।